गर्मियों में स्टूडेंट्स किस प्रकार अपनी सेहत को ठीक रखें :
इस समय गर्मियां जोरों पर हैं। स्टूडेंट्स के लिए हेल्थ टिप्स हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्हे फॉलो करके आप अपने बच्चों का खास खयाल रख सकते हैं।
ये हेल्थ टिप्स बच्चों के पहनने के कपड़ों से लेकर खाने तक सभी प्रकार की होती है, लिहाज़ा इनका ध्यान रखकर पढ़ने वाले बच्चों की Health को दुरस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स स्टूडेंटस बच्चो की हेल्थ के बारे में :
पहनने के कपड़े कैसे हों ? ( Cloth Selection )
गर्मियों में बच्चों के कपड़े ढीले ढाले और सूती होने चाहिए ताकि पसीना आने पर पसीने को सोख लें टेरीकॉट और नायलॉन के कपड़े पहनने से त्वचा में इरेशन को पैदा कर सकते हैं फलस्वरूप पसीने के संपर्क में आने से खराश और जलन करते हैं कभी कभी तो fungus को भी जन्म दे देते हैं।
अतः इस बात का ध्यान रखे।
कमरे का तापमान कितना होना चाहिए ? ( Right Temprature ) :
बच्चे जिस कमरे में रहते हैं उसका टेम्परेचर न तो अधिक ठंडा और न ही गर्म होना चाहिए बल्कि सामान्य हो। तापमान से बच्चों का बहुत बड़ा कनेक्शन होता है जिसे हम कई बार समझ नहीं पाते हैं। फलस्वरूप बच्चे चिड़चिड़े होते चले जाते हैं अतः इसे संज्ञान में रखना चाहिए । लेटने का बेड या खटिया और सूती बेड शीट और सूती दरी का होना जरूरी है। तकिया भी सूती होना चाहिए।
त्वचा की देखभाल जरूरी है ( Skin Care ) :
बच्चों को खेलते समय, स्कूल जाते समय इस बात का खयाल रखें कि कड़क धूप में न खेलें स्कूल जाते समय अंब्रेला को यूज करें और सनस्क्रीम का लेप चेहरे पर लगाएं, ताकि सूरज की हानिकारक किरणे से बचाव हो सके।
हाइड्रेशन के तरीके (Hydration Tips ) :
गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट न रखा जाए तो बच्चों की सांस तेज चलने लगती है साथ ही बेचैनी भी होती है।इससे बचाव के लिए नारियल पानी, नींबू पानी,लस्सी,छाछ का इस्तेमाल हर आधे घंटे में कराना जरूरी है। ठंडा पानी तो जरूर पिलाएं।
नहाने का समय निश्चित करें (Bathing Time ) :
जहां तक हो सके बच्चों को गर्मियों के सीजन में नहाने का टाइम दोपहर होना चाहिए। सुबह और शाम को नहाने में बच्चों को सर्दी गर्मी होने का डर होता है।
दोपहर का नहाना तेजगर्मी से बचाव भी करता है।
खेलने की गतिविधियां ( Playing Activities) :
बच्चे हर समय खेलना पसंद करते हैं फिर चाहे गर्मी हो या ठंड। गर्मियों में जब कड़क धूप, लू और गर्म हवा चल रही हो तो उन्हें घर से बाहर न खेलने दें। और न ही उन्हें बाहर निकलने दें।
सफाई का ध्यान देना (Cleaning Tips) :
बच्चों को नहाने के अतरिक्त हाथ धोने और मुंह धोने के लिए प्रेरित करें ताकि इन्फेक्शन और वायरस से बचे रहें।
गर्मियों में बच्चों का डाइट प्लान कैसा हो ?
( Diet Plan For Kids In Summer) :
A. गर्मियों के मौसम में बच्चों को हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, दलिया,चावल और पतली दाल का सेवन कराएं ताकि भोजन जल्दी पच जाए।
B. बच्चों के खाने के साथ प्याज का सेवन जरूरी होता है इसके सेवन से लू लगने का डर नहीं रहता, इसे सब्जी, सलाद या सेंडविच के साथ अवश्य खिलाएं ताकि लू लगने का डर न रहे।
C. बच्चों के भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग करें ऐसा करने से बच्चे डिहाइड्रेशन के शिकार होने से बचे रहेंगे।
D. कच्चा आम बच्चों की हेल्दी डाइट के लिए अच्छा होता है, अतः बच्चों की डाइट में इसे शामिल करें इसे चटनी, आम का पन्ना बनाकर तथा सलाद के साथ दे सकते हैं।
आप उन्हे चिया सीड्स को मिल्कशेक, जूस या आइसक्रीम में मिलाकर दे सकते हैं जिससे बच्चे तरोताजा रहेंगे।
E. बच्चों के शरीर में इम्यूनिटी और प्रोटीन का विकास करने के लिए मूंगदाल,अरहर की दाल और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकते हैं।
F. बच्चों के शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए बेल का जूस, सत्तू का शरबत, नींबू पानी, दही आदि दे सकते हैं।
G. खाने में तेल मसाले से बने भोजन, प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड आदि देने से परहेज करना जरूरी है । ये चीजें उनके डाइजेशन को खराब करके अन्य बीमारियों को जन्म देती हैं।
इस प्रकार से आप जान चुके हैं कि गर्मियों के सीजन में पहनने के कपड़ों का चुनाव,सफाई का ध्यान,खानपान की डाइट प्लान आदि से आप अपने स्टूडेंट्स बच्चो का स्वास्थ्य ठीक रख सकते हैं।
हमारी यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कॉमेंट बॉक्स में बताएं। धन्यवाद ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें