दोस्तों दुनियां में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो पेट गैस से पीड़ित न हो, यह एक आम बीमारी है जिसने हर किसी व्यक्ति को घेर रखा है। इसे किस प्रकार से दूर किया जा सकता है, यह एक गंभीर समस्या है। आज हम इस समस्या का हल तलाशने की कोशिश करेंगे। पेट गैस क्यों होती है ? पेट गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं जिनमे पहला कारण दिनचर्या का ठीक न होना है। दोस्तों हमारा शरीर एक मशीन की तरह है जिसे मेंटेन रखना चाहिए । समय पर खाना खाना। सुपाच्य भोजन ग्रहण करना, समय पर सोना, समय पर शारीरिक श्रम करना आदि। Gastric कब्ज का होना गैस को जन्म देता है : दोस्तों कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है जिसका कारण पानी कम पीना और खाए हुए खाना का ठीक तरह से न पच पाना तथा अन्य और भी कई कारण हो सकते हैं । जब समय पर पेट साफ नहीं होगा तो पेट में पड़ा हुआ खाना सड़ने लगेगा यही सड़ा हुआ खाना गैस को जन्म देता है । पेट में गैस का बनना कैसे रोकें : पेट में गैस का बनना किस तरह से रोका जाए इसके लिए कुछ हिदायतें हैं जिनका पालन करना जरूरी है। ये हिदायतें निम्न हैं : 1. जीवन शैली को सरल बनाएं। वे वजह की टेंशन और उल्टी सीधी चीजों को न खाए...
Discover valuable health tips to improve your well-being and live a healthier lifestyle. Stay informed and take charge of your health today !