पेट में आंव बनने के कारण और उपचार : दोस्तों नमस्कार !! आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी बीमारी का सटीक इलाज बताने जा रहे हैं जिसे लोग बहुत से इलाज लेने के बावजूद ठीक नहीं हो पाती जिसे लोग आँव या पेंचिश कहते हैं। आपको इसके होने के कारण और किन वायरस के कारण होती है वो भी बताएंगे और अंत में इसका घरेलू इलाज भी बताएंगे। पेट में आंव बनना क्या होता है ? : यह रोग पेट की आंतों का संक्रमण वाला रोग होता है,जिसमें खून और बलगम वाले दस्त लगते हैं। पेंचिस बहुत तेजी से बढ़ने वाली बीमारी होती है।इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त सावधानी बरतनी होगी, जैसे की किसी भी वस्तु को छूने या शौच के बाद साबुन से हाथ धोना आदि। यह संक्रमण बैक्टीरिया या पैरासायटिस से होता है। अगर यह संक्रमण अमीबा के कारण होता है तो अन्य परेशानियों के साथ गंभीर परिणाम हो सकते हैं। पेट में आंव बनने के कारण अमीबा एक प्रकार के पैरासायटिस होते हैं जो दूषित खाद्य और पानी में पाए जाते हैं। ये हमारे शरीर में तब घुसते हैं जब हम दूषित भोजन और दूषित पानी का सेवन कर लेते हैं। पेट में आंव बनने के लक्षण : पेंचिश लगने पर पेट में ऐंठन होती है, बार ब...
Discover valuable health tips to improve your well-being and live a healthier lifestyle. Stay informed and take charge of your health today !