सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

बुढ़ापा रोकने की दवा। जल्दी बुढ़ापा आने के कारण। बुढ़ापा रोकने के घरेलू उपाय

  बुढ़ापा रोकने की दवा : सामान्य दिनचर्या के अभाव तथा गलत आदतों के कारण हम जल्दी बूढ़े होने लगते हैं।इन्हीं कारणों से हमारे आस पास के लोग और दोस्त हमें ताना देने लगते हैं और कहने लगते हैं कि ये क्या हाल बना रखा है...? वक्त से पहले ही बूढ़े हो चले, तब हमको आत्मग्लानि होने लगती है। दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिन्हे अपना कर आप पहले से ठीक हो सकते हैं और 40/ 50 की उम्र में जवान दिखने लगेंगे। बुरी आदतों को छोड़ें : जाने अंजाने में हम कुछ बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं जिसके कारण हम जल्दी बूढ़े होने लगते हैं ये आदतें बीड़ी सिगरेट, खैनी, मदिरा पान अधिक चिकनी चुपड़ी चीजों का इस्तेमाल आदि। इन बुरी आदतों के चलते आप बीमार तथा अपनी एजिंग प्रोसेस को और बढ़ा लेते हैं लिहाजा आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। निष्क्रिय जीवन यापन : कुछ लोग शुरू से आलसी प्रवृत्ति के होते हैं अपना काम भी दूसरों के भरोसे छोड़ देते हैं साथ ही लेटे या बैठे रहते हैं यही आलसी प्रवृत्ति निष्क्रिय जीवन कहलाता है, जिससे आप कम उम्र में ही बूढ़े होने लगते हैं। आपको चाहिए कि अपना काम खुद करें, समय पर सोएं ...
हाल की पोस्ट

Eye Flue

जानें आई फ्लू ( Eye Flue ) के बारे में : दोस्तों बरसात में कई प्रकार के संक्रमण हो जाते हैं जिनमें आई फ्लू एक प्रकार का आंखों में होने वाला रोग है, जो इन्फेक्शन पैदा करने वाले वायरस के कारण होता है। आई फ्लू को Conjuctivites भी कहा जाता है। आई फ्लू से ग्रसित मरीजों में आंखों से पानी आना, जलन होना, किंचड़ आना, आंखों की झिल्ली में सूजन व दर्द होना आदि लक्षण होते हैं। यह किसी को भी हो सकता है, इसकी एक खासियत है कि एक व्यक्ति जिसे यह रोग होता है वो आस पास के लोगों में भी फैला देता है, अतः रोगी को चाहिए कि वह लोगों के संपर्क से दूर रहे या चश्मा लगाकर रहें। ताकि दूसरों को इससे बचाव हो पाए। आई फ्लू कैसे फैलता है ? 1. यह वायरस सर्दी जुकाम होने से फैल सकता है। 2. यह संक्रमण हवा के संपर्क से नहीं फैलता, बल्कि संक्रमित सतह छूने से फैलता है। 3. संक्रमित व्यक्ति का तौलिया या निजी समान को प्रयोग करने से फैलता है अतः संक्रमित व्यक्ति की निजी वस्तुओं को न छूएं। 4. चश्मा लगाने वाले व्यक्ति जो संक्रमित है उसका चश्मा कदापि न छुएं। 5. संक्रमित व्यक्ति से बात चीत करते समय उसकी आंखों की तरफ टकटकी लगाकर...

Child Health Care Tips In Hindi । निरोगी रहने की कला

  Healthcare Tips यह लेख उन नौजवानों और बच्चों के लिए है जो हमेशा निरोग रहना चाहते हैं, यहां हम छोटे किंतु बहुत लाभदायक Health care tips बता रहे हैं, यह छोटे छोटे नियम और कायदे अपना कर आप सुखी जीवन जी सकते हैं कभी भी आपको कोई बीमारी नहीं होगी। हमारे द्वारा की गई कुछ छोटी छोटी गलतियां जीवन को नीरस बना देती हैं और आप दुखी रहते हैं। इन गलतियों को सुधारें और अपना जीवन स्वस्थ रखें। दोस्तों हमें हमेशा अपनी दिनचर्या को सरल बनाना चाहिए इसके लिए आप जो भी कदम उठाने पड़े करिए और स्वस्थ जीवन जिएं यही उठाए गए कदम  Health Tips  कहलाते हैं। 1. हमेशा कोशिश करें सुबह सूर्योदय से पहले जागने की, इससे हमारी नकारात्मक ऊर्जा कम होती है, जो कि आपके जीवन को सफल बनाती है। इससे एक सफल जीवन जी सकते हैं। 2. सुबह तड़के उठने के बाद बिना मुंह धोए 1 गिलास पानी जरूर पिएं। यह एक प्रभावी Health care Tips  है जिसे लोग अक्सर नहीं करते, जबकि यह हेल्थ के लिए सबसे अच्छा टॉनिक है। 3. कभी खाली पेट दूधवाली चाय या कॉफी न पिएं, ऐसा करना शरीर को बहुत हानि पहुंचाता है। 4. सुबह का पानी पीकर शौच जाएं चाहे प्रेशर बना हो या न बना हो, ह...

बार बार मुंह में छाले होना ( Mouth Ulcer)

Mouth Ulcer Mouth Ulcer जिन्हें   छाले  भी कहा जाता है यह एक आम समस्या है, ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो इसे जनता न हो ।यह कोई खास समस्या तो है नहीं परंतु  छालों  का बार होना गंभीर समस्या हो सकती है अतः किसी योग्य चिकित्सक से परामर्शकर पूरी जांच के साथ इलाज लेना चाहिए। छाले   कई प्रकार के हो सकते हैं बहुधा लाल और सफेद रंग के  मुंह के अंदर जीभ में, गालों में, गले में भी पाए जाते हैं। छालों में दर्द और जलन भी होती है अतः इसका उपचार तुरंत लेना चाहिए कभी कभी छाले खुद ही मुंह की लार से चले जाते हैं परंतु 5 दिन से ऊपर हो जाने पर ये खुद से ठीक न हों तो इसका उपचार करना चाहिए। मुंह में छाले होने के कारण : मुंह में छाले होने के कारण भिन्न भिन्न होते है। जब कभी खाना खाते समय जीभ दांतों के बीच आ जाती है तो जीभ में कट लग जाता है लिहाजा जीभ में घाव हो जाता है यही गालों में दांत लग जाने से, मंजन करते समय ब्रश से मसूड़े छिल जाने से, पानी कम पीने से, पेट का ठीक तरह से साफ न होने से, ज्यादा गर्म दवाई खाने से, विटामिन सी की कमी से, पेट की गर्मी से, कब्ज होने से छाले हो जाते हैं। मुंह में छाले होने से बचा...

Leucorrhoea Homoeopathy Treatment

लिकोरिया रोग क्या है ? महिलाओं की योनि से निकलने वाला स्राव Leucorrhea कहलाता है। यह स्राव ज्यादातर सफेद रंग का होता है इस लिए इसे सफेद पानी, श्वेत प्रदर आदि नामों से जाना जाता है। यह निकलने वाला स्राव कभी कभी दुर्गन्धित भी होता है, और जेली जैसा भी हो सकता है। सफेद रंग का होने के अलावा कई अन्य रंगों को लिए भी हो सकता है। इसे इंग्लिश में लिकोरिया कहा जाता है। स्वस्थ अवस्था में महिलाओं की योनि को नम बनाए रखने के लिए म्यूकस ग्लैंड से कुछ स्राव निकलता रहता है जब कभी इस स्राव की अधिकता होती है तो इसे Leucorrhoea  रोग समझना चाहिए। कभी कभी यह स्राव सफेद, हल्के पीले, काला या लाल भूरे रंग का हो सकता है। यह स्राव पानी जैसा पतला या जैली जैसा भी हो सकता है। शुरू में यह कम होता है परंतु इलाज न करने पर यह बढ़ भी जाता है। हमारे देश में लगभग 90% महिलाएं इसकी शिकार हैं। यह रोग नहीं होता परंतु दूसरे रोगों का कारण बन सकता है। Leucorrhoea Treatment लिकोरिया होने के कारण : 1. महिलाओं के यूटरस में सूजन या इन्फेक्शन होने पर। 2. बच्चेदानी का अपने स्थान से हट जाना या खिसक जाना। 3. बार बार गर्भपात का होना। 4. स...

Malaria Fever Symptoms In Hindi :

मलेरिया फीवर के लक्षण और उपचार  मलेरिया बुखार मच्छर के कटने  से होने वाला बुखार है  यह मलेरिया एनाफिलिस मच्छर के काटने से होता है। यह बुखार मादा मच्छर के काटने से होता है। यह बुखार भारत में सभी ऋतुओं में पाया जाता है, परंतु बरसात में अधिक होता है जब भीगे मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा होता है। Malaria Fever मलेरिया बुखार के लक्षण - Malarial Fever Symptoms : मलेरिया बुखार में सिरदर्द होना आमबात है इसके अलावा जी मितलाना, उल्टी और चक्कर आना भी रहता है। सबसे बड़ा लक्षण ठंड का लगना और हड्डियों में दर्द रहना होता है। बहुधा ये बुखार कंपकंपी के साथ आता है। इसके इलाज को करने से पहले मेडिकल टेस्ट करवाना जरूरी होता है। इसके लक्षणों के अनुसार इसका इलाज किया जाता है। मलेरिया बुखार का इलाज ( Malaria Fever Treatment) : मलेरिया बुखार का इलाज सरकारी अस्पताओं में निः शुल्क होता है। अगर किसी कारण मरीज जाने लायक न हो तो घर में भी किया जा सकता है। मेडिकल टेस्ट में मलेरिया की पुष्टि होने पर गरम पानी का सेवन लगातार करें।  एंटीमैलेरियल दवाओं - Antimarial :  Medicines :  मलेरिया फीवर की दवा  का सेवन चिकित्सक ...

How To Keep Healthy And Fit During This Summer

इस बरसाती सीजन में अपने आपको कैसे हेल्दी और फिट रखें ?  दोस्तों नमस्कार ! इस समय गर्मी चरम पर हैं, हीट वेव्स चल रही हैं, हम जब भी बाहर निकलते हैं तो पहने हुए कपड़े पसीने में तरबतर हो जाते हैं। यह पसीना निकालना हमारे शरीर में पानी की कमी और जरूरी मिनरल्स को बाहर निकाल देता है फलस्वरूप हमें कजोरी आने लगती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना होता है। गर्मियों के मौसम में आपकी एक प्रॉपर डाइट होनी चाहिए। ताकि मिनरल्स की कमी को पूरा कर सकें। ऐसे में हमे अपनी डाइट में मिनरल्स से भरपूर पेय पदार्थों को शामिल करना होगा। इन पेय पदार्थों में छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी, संतरे या अनार का जूस और मौसमी फलों का रस शामिल करना चाहिए। ताकि शरीर में आई कमजोरी और मिनरल्स की कमी दुरस्त हो सके।  How to keep Healthy and fit during this summer   ऑयली फूड को करें बाय बाय : हमें अपनी सेहत का खयाल रखना है तो ऑयली फूड से दूरी बनाना अति आवश्यक है। ऑयली फूड में चिकनाई अधिक होती है अतः खाना पचने में देरी होती है लिहाजा फूड पॉइजनिंग की शिकायत को बढ़ावा मिल सकता है। जंक फूड्स और प्रोसेस्ड फूड भी गर्मियों में ...