हमारे द्वारा की गई कुछ छोटी छोटी गलतियां जीवन को नीरस बना देती हैं और आप दुखी रहते हैं। इन गलतियों को सुधारें और अपना जीवन स्वस्थ रखें।
दोस्तों हमें हमेशा अपनी दिनचर्या को सरल बनाना चाहिए इसके लिए आप जो भी कदम उठाने पड़े करिए और स्वस्थ जीवन जिएं यही उठाए गए कदम Health Tips कहलाते हैं।
1. हमेशा कोशिश करें सुबह सूर्योदय से पहले जागने की, इससे हमारी नकारात्मक ऊर्जा कम होती है, जो कि आपके जीवन को सफल बनाती है। इससे एक सफल जीवन जी सकते हैं।
2. सुबह तड़के उठने के बाद बिना मुंह धोए 1 गिलास पानी जरूर पिएं। यह एक प्रभावी Health care Tips है जिसे लोग अक्सर नहीं करते, जबकि यह हेल्थ के लिए सबसे अच्छा टॉनिक है।
3. कभी खाली पेट दूधवाली चाय या कॉफी न पिएं, ऐसा करना शरीर को बहुत हानि पहुंचाता है।
4. सुबह का पानी पीकर शौच जाएं चाहे प्रेशर बना हो या न बना हो, हमेशा आदत में डालें ताकि समय पर आपका पेट साफ हो जाए, क्यूंकि 12 घंटे से ज्यादा पेट में पड़ा हुआ खाना गैस और तेजाब को बना देता है।
5. रोजाना दांत साफ करने की आदत डालें जिससे हमारे मुंह के बैक्टीरिया साफ हो जाएं, आप देखेंगे कि आपके दांत मजबूत और चमकीले पहले से ज्यादा हो जाएंगे।
6. मूड को फ्रेश करने और नर्वस सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुबह 9 बजे से पहले तक नहा लें। इससे पूरे दिन स्फूर्ति और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
7. नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें, अगर आप रोज नहाते हैं और कपड़े साफ नहीं पहनते तो नहाने का मतलब ही बेकार है।
8. जब भी खाना खाएं तो आप अपने हाथों को अच्छे से साफ करें ताकि खाना दूषित न हो जाए इससे आपका खाना ठीक तरह से लाभ पहुंचाएगा और और आपके पेट में कोई इन्फेक्शन भी नहीं होगा ।
9. खाना खाते समय पानी कदापि न पिएं वल्कि खाने के आधे घंटे बाद पिएं, ताकि खाना अच्छी तरह पच जाए ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति उत्तरोत्तर बढ़ती जाएगी, और गैस भी नहीं बनेगी ।
10. खाने में कभी मसालेदार सब्जियों का प्रयोग न करें हमेशा ऑयल फ्री भोजन करें ताकि हमारे डाइजेशन में कमी न आए। हमेशा सादा भोजन करना स्वास्थ्य के अनुकूल होता है।
11. भोजन करने का समय निश्चित करें, हमेशा नियत समय पर भोजन करें। जैसे नाश्ता सुबह 8 करते हैं तो 8 बजे ही करें 8:30 पर नहीं, या उससे पहले भी नहीं। दोपहर का खाना 1 बजे करते हैं तो उसी समय करें। ताकि भोजन का क्रम चेंज न हो पाए, अन्यथा गैस और कब्ज की शिकायत हो जाएगी।
12. हर रोज 8 से 12 गिलास पानी अवश्य पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो तथा चर्म रोग आदि की शिकायत भी नहीं होगी, शरीर में पर्याप्त पानी की मात्रा बनाए रखें । इससे आप हमेशा प्रफुल्लित रहेंगे और बीमारी पैदा करने वाले वायरस पेशाब से निकलते रहेंगे।
13. पानी कभी भी ऊपर से न पिएं, मुंह लगा कर थोड़ा थोड़ा करके पिएं खड़े होकर पानी पीना भी वर्जित है यही हमारे किडनी और जोड़ों के दर्द का कारण बनता है ।
14. कभी भी फ्रिज का चिल्ड पानी न पिएं हमेशा घड़े का ठंडा पानी पिएं यही स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम होगा।
15.बाहर रहकर कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन जहां तक हो सके न करें यह हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता बल्कि घर में आकर नींबू का पानी और ठंडाई का प्रयोग करें।
16. नहाने के समय गर्म पानी और न ही ज्यादा ठंडे पानी का प्रयोग करें अन्यथा हमारा शरीर अंदर के तापमान को बैलेंस नहीं कर पाता।
17. बड़े हुए नाखून हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसान दायक होते हैं खाना खाते समय नाखूनों में भरा मेल खाने में मिलकर इन्फेक्शन पैदा कर देता है, अतः समय समय पर नाखूनों को काटते रहें।
18. अपने तौलिया और ब्रश का इस्तेमाल करना उचित है किसी अन्य के संपर्क में आए तौलिया और ब्रश को पहले साफ करें फिर उसका इस्तेमाल करें, वरना दूसरे के शरीर का इन्फेक्शन आपको हो सकता है।
19. अपने बालों की देखभाल अच्छे से करना चाहिए अगर देखभाल नहीं कर पाते तो छोटे बाल रखें ताकि खोपड़ी में फंगस और जूं न पड़ने पाएं।
20. दही खाने के शौकीन लोगों के लिए जरूरी है कि बरसात के मौसम में दही का सेवन कम कर दें अथवा न खाएं जरूरी है तो ताजा दही का ही सेवन करें। दही सेवन करने का सही समय सुबह और शाम है रात में कभी न खाएं।
21. कभी भी छाछ या दही खाने के बाद दूध न पिएं। पीना जरूरी है तो 1 घंटे के बाद ही पिएं।
22. खाते समय बात न करें हो सकता है कि आपको गले में कौर अटक जाए जो श्वास नली में जाकर आपके प्राण ही हर ले।
23. खाना समय सोचना बंद रखें, गुस्से में भोजन न करें हमेशा शांत मन से भोजन करना स्वास्थ्य के लिए उचित है।
24. खाना खाने बाद तुरंत न सोएं बल्कि 1 घंटे बाद ही सोएं, कुछ टहलें ताकि भोजन ठीक प्रकार से पच जाए।
25. खाने के समय पढ़ना, TV देखना बंद कर दें ताकि आपकी स्मरणशक्ति ठीक बनी रहे।
26. डिनर में तैलीय भोजन, मसालेदार भोजन एवं गरिष्ठ पकवान जैसे चावल, मीट, राजमा, सोयाबीन का प्रयोग न करें ।
27. रात का भोजन सूर्यास्त के बाद कदापि न करें। इससे आपके स्वास्थ्य में बढ़ोत्तरी होगी।
28. सुबह उठकर 100 मीटर पैदल जरूर चलें ताकि शरीर में ऊर्जा बनी रहे,और ब्लड का संचार सुचारू रूप से होता रहेगा।
29. छोटी मोटी समस्याओं के लिए एलोपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है, बीमारी को पहले स्वयं ठीक होने दें अगर हो सके तो योग्य चिकत्सक से परामर्श करें।
25. खाना खाते समय किसी भी अप्रिय घटना के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बेकार की चिंता और बुरी नजर से बचने के लिए अकेले में भोजन करें तो यह भोजन हेल्थी होगा।
26. भोजन के साथ सलाद का इस्तेमाल भोजन को और अधिक पौष्टिक बना देता है अतः जब भी भोजन करें तो भोजन के साथ सलाद और फलों को अवश्य शामिल करें।
27. सुबह को भोजन में परोठा आदि खा सकते हैं, लेकिन दिन के बाकी समय में तैलीय चीजों न को न खाएं।
28. भोजन करते समय रोटी और चावल एक साथ न खाएं अगर चावल खाना चाहते हैं तो केवल चावल ही खाएं, रोटी खाना चाहते हैं तो रोटी सब्जी ही खाएं जिससे पेट के डाइजेशन में कमी नहीं आएगी।
29. रात का भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले तक कर लेना चाहिए।
30. अपने भोजन में दाल, हरी सब्जियां, चना, सोयाबीन, क्रीम निकला हुआ दूध तथा डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल कर सकते हैं। छाछ बहुत ही लाभदायक पेय है लेकिन इसे कभी खाली पेट इस्तेमाल न करें।
31. नॉनवेज, अंडा तथा लाल मांस, मछली के साथ चावल का प्रयोग बहुत लाभदायाद होता है। ये सब सप्ताह में सिर्फ 2 बार ही करें।
इस प्रकार हमने पढ़ा भोजन करने के समय अच्छी आदतें, उत्तम भोजन में क्या क्या शामिल किया जाए आदि।
और पढ़ें :
Summer Health tips For Students

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें