बुढ़ापा रोकने की दवा : सामान्य दिनचर्या के अभाव तथा गलत आदतों के कारण हम जल्दी बूढ़े होने लगते हैं।इन्हीं कारणों से हमारे आस पास के लोग और दोस्त हमें ताना देने लगते हैं और कहने लगते हैं कि ये क्या हाल बना रखा है...? वक्त से पहले ही बूढ़े हो चले, तब हमको आत्मग्लानि होने लगती है। दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताते हैं जिन्हे अपना कर आप पहले से ठीक हो सकते हैं और 40/ 50 की उम्र में जवान दिखने लगेंगे। बुरी आदतों को छोड़ें : जाने अंजाने में हम कुछ बुरी आदतों के शिकार हो जाते हैं जिसके कारण हम जल्दी बूढ़े होने लगते हैं ये आदतें बीड़ी सिगरेट, खैनी, मदिरा पान अधिक चिकनी चुपड़ी चीजों का इस्तेमाल आदि। इन बुरी आदतों के चलते आप बीमार तथा अपनी एजिंग प्रोसेस को और बढ़ा लेते हैं लिहाजा आप कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। निष्क्रिय जीवन यापन : कुछ लोग शुरू से आलसी प्रवृत्ति के होते हैं अपना काम भी दूसरों के भरोसे छोड़ देते हैं साथ ही लेटे या बैठे रहते हैं यही आलसी प्रवृत्ति निष्क्रिय जीवन कहलाता है, जिससे आप कम उम्र में ही बूढ़े होने लगते हैं। आपको चाहिए कि अपना काम खुद करें, समय पर सोएं ...
Discover valuable health tips to improve your well-being and live a healthier lifestyle. Stay informed and take charge of your health today !