लिकोरिया रोग क्या है ? महिलाओं की योनि से निकलने वाला स्राव Leucorrhea कहलाता है। यह स्राव ज्यादातर सफेद रंग का होता है इस लिए इसे सफेद पानी, श्वेत प्रदर आदि नामों से जाना जाता है। यह निकलने वाला स्राव कभी कभी दुर्गन्धित भी होता है, और जेली जैसा भी हो सकता है। सफेद रंग का होने के अलावा कई अन्य रंगों को लिए भी हो सकता है। इसे इंग्लिश में लिकोरिया कहा जाता है। स्वस्थ अवस्था में महिलाओं की योनि को नम बनाए रखने के लिए म्यूकस ग्लैंड से कुछ स्राव निकलता रहता है जब कभी इस स्राव की अधिकता होती है तो इसे Leucorrhoea रोग समझना चाहिए। कभी कभी यह स्राव सफेद, हल्के पीले, काला या लाल भूरे रंग का हो सकता है। यह स्राव पानी जैसा पतला या जैली जैसा भी हो सकता है। शुरू में यह कम होता है परंतु इलाज न करने पर यह बढ़ भी जाता है। हमारे देश में लगभग 90% महिलाएं इसकी शिकार हैं। यह रोग नहीं होता परंतु दूसरे रोगों का कारण बन सकता है। Leucorrhoea Treatment लिकोरिया होने के कारण : 1. महिलाओं के यूटरस में सूजन या इन्फेक्शन होने पर। 2. बच्चेदानी का अपने स्थान से हट जाना या खिसक जाना। 3. बार बार गर्भपात का होना। 4. स...
Discover valuable health tips to improve your well-being and live a healthier lifestyle. Stay informed and take charge of your health today !